फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 couples hold each other's hand

30 जोड़ों ने थाम एक दूजे का हाथ

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
30 couples hold each other's hand
पुरकाजी/मोरना। कस्बे के एक गार्डन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 19 जोड़ों विवाह कराया गया। उधर, मोरना में भी ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी योजनाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। जो भी पात्र लोग हैं अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में शासन की ओर से नव दंपती को आशीर्वाद स्वरूप 35 हजार धनराशि का चेक व गहने और अन्य घरेलू सामान दिया गया। 15 हिंदू जोड़ों का पंडित बिमलेश शर्मा द्वारा वैदिक रीति रिवाज से और चार जोड़ों का मौलवी ईशा काजमी द्वारा निकाह कराया गया। मौके पर सुनील त्यागी, जावेद अहमद, हरेंद्र सिंह, मनोज चौहान, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मोरना में मुख्य अतिथि जिला पंचायत जिला अध्यक्ष डॉ. वीरपाल र्निवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब निर्धन ओर असहाय परिवारों की बेटियों को अपनी बेटी मानते हुए यह योजना चलाकर सबका भला किया है। पंडित अजय कृष्ण शास्त्री ने विवाह और मौलाना मौहम्मद इनाम ने निकाह पढ़ा। मौके पर मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, डा सुधीर बालियान, चंद्रप्रकाश शर्मा, दीपक सभासद, नीटू सहरावत, राजकुमार राठी, विजय गुड्डू राठी, रविंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
विधायक और प्रमुख कार्यक्रम में नहीं पहुंचे
पुरकाजी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल के अलावा नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मालती को आना था। मगर दोनों ही कार्यक्रम में नहीं आये। इतना ही नहीं पूर्व के कार्यक्रमों में आने वाले कई कस्बे व क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed