{"_id":"5f7cbee08ebc3e9bbe713097","slug":"30-corona-positive-including-one-year-old-girl-shamli-news-mrt50485413","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल की बच्ची समेत 30 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल की बच्ची समेत 30 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
एक साल की बच्ची समेत 30 कोरोना पॉजिटिव
शामली। जिले में एक साल की बच्ची समेत 30 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। जबकि पूर्व में कोरोना संक्रमित हुए 10 लोग ठीक हो गए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 217 हो गई है।
मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के गगन विहार मोहल्ले में 55 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 29 व 23 वर्षीय दो महिलाओं के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। माजरा रोड निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, टंकी कालोनी में 30 वर्षीय महिला, मुजफ्फरनगर निवासी 32 वर्षीय युवक की सीएचसी शामली में हुई एंटीजन किट से जांच पॉजिटिव आई। काका नगर में 46 वर्षीय महिला व एक साल की बच्ची, चौक बाजार निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा थानाभवन में 19 वर्षीय युवक, कस्बा कांधला में 63 वर्षीय महिला और बाबरी में 30 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस आए हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 10 लोग ठीक हो गए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 217 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच को 153 सैंपल लिए
कैराना। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, गांव बधुपुरा व बुच्चाखेड़ी में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 153 लोगों के सैंपल लिए। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि टीम ने एंटीजन किट से 92 लोगों की जांच की, जिसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इसके अलावा टीम ने आरटी पीसीआर किट से 61 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।