फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 corona infected including doctor found

चिकित्सक समेत 30 कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
30 corona infected including doctor found
चिकित्सक सहित 30 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में गंगेरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक सहित 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव 13 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 317 हो गई है।
बुुधवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शामली शहर के 60 वर्षीय महिला, 13, 15 व 17 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिली। मोहल्ला लाजपत राय में 70 वर्षीय व 47 वर्षीय दो व्यक्ति, काकानगर में 48 वर्षीय व्यक्ति, शिवाजी पार्क कालोनी में 48 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय व्यक्ति, घेरबुखारी में 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गगन विहार में 48 वर्षीय व रेलपार में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा शहर के अन्य दो लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कांधला क्षेत्र में गंगेरू पीएचसी के प्रभारी डा. बिरेंद्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा कांधला क्षेत्र के गांव डुंगर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। कैराना में मोहल्ला पीरजादगान, आर्यपुरी, गांव मवी व रामड़ा में एक-एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके अलावा मोहल्ला शेखबद्धा में दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। थानाभवन में 15 वर्षीय किशोर, गांव गोसगढ़ में 32 वर्षीय युवक, जलालाबाद में 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में 30 वर्षीय युवक, भूरा गांव में 53 वर्षीय, पीरखेड़ा गांव में 75 व 44 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस मिले हैं। 13 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 317 हो गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में आइसोलेट हुए चिकित्सक
कांधला। तीन दिन पूर्व सीएचसी में तैनात दो महिला सहित तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद से अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों की जांच की गई। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गंगेरू पीएचसी प्रभारी डाक्टर बिरेंद्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

152 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। बुधवार को सीएचसी टीम ने 152 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच को सैंपल लिए हैं। इसमें एंटीजन किट से 104 लोगों की कोरोना की जांच हुई, जिसमें छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। 48 लोगों के आरटीपीसीआर से सैंपल लिए गए। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि कुल 152 लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed