{"_id":"65d11e74e2a53b3b0708f749","slug":"29639-children-in-the-district-were-deprived-of-taking-albendazole-medicine-shamli-news-c-26-1-sal1002-116590-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में 29639 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से रह गए वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में 29639 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से रह गए वंचित
Sun, 18 Feb 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खाने से 29639 बच्चे वंचित रह गए हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 साल तक के बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस दिन रह गए थे, उन्हें पांच फरवरी को दवा खिलाने का अभियान चलाया गया। इसके बाद भी शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। जिले में 742896 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें 713257 बच्चे ही यह दवा खा पाए।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक फरवरी को एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर और युवा को पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसके लिए सभी स्कूल कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को यह दवा खिलाई गई। उस दिन जो बच्चे गोली खाने से रह गए थे, उनके लिए पांच फरवरी को अभियान चलाया गया। इसके बाद भी जिले का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। जिले में 742896 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 713257 बच्चों को दवा खिलाई जा सकी, जो लक्ष्य का 96.01 प्रतिशत है। यानि 29639 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से वंचित रहे गए। सबसे ज्यादा शामली ब्लाक में 98.60 प्रतिशत बच्चों ने दवा खाई जबकि सबसे कम 92.80 प्रतिशत बच्चों ने गोली खाई। जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के बच्चों को एक और पांच फरवरी को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 96.01 प्रतिशत बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई गई है। जो बच्चे दवा खाने से रह गए हैं, उनमें अधिकतर बाहर रहते हैं। इस वजह से वे दवा खाने से रह गए हैं।
ये रही ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक लक्ष्य दवा खाने वाले बच्चे प्रतिशत
कैराना 144481 142016 98.29
कांधला 147591 136966 92.80
थानाभवन 149259 140178 93.92
ऊन 151284 146358 96.74
शामली 102061 100628 98.60
अरबन 48220 47111 97.70
योग 742896 713257 96.01