फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   28 thousand 261 cusecs of water released into Yamuna

Shamli News: यमुना में छोड़ा 28 हजार 261 क्यूसेक पानी

Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
28 thousand 261 cusecs of water released into Yamuna
कैराना। मैदानी व पहाडी इलाकों में हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 28 हजार 261 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया, जिसके कारण देर रात तक यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी है।
विज्ञापन


रविवार को यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा 3628 क्यूसेक प्रति सेकेंड थी। सोमवार सुबह 8 बजे भी यमुना नदी में 4593 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा था, लेकिन पहाडों से बैराज में अधिक पानी आने के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया था, जिसके चलते सोमवार दोपहर हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा बढ़कर 28 हजार 261 क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज की गई। सोमवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर समुंद्र तल से 228.46 मीटर पर था जिसके देर रात तक बढ़ने की संभावना बनी है। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed