कैराना/बाबरी। कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 160 व गांव भूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 93 व ऊंचागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन, खून, शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन और सामान्य जांच की गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। पहली बार में गर्भवती महिला को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। कैंप के दौरान 12 उच्च जोखिम की महिलाओं को चिह्नित किया गया है।
पीएचसी बाबरी में 52 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। एनीमिया, आयरन, सुक्रोज की कमी के चलते उनको दवा दी गई। खून की कमी के चलते दो महिलाओं को खून चढ़ाया गया। गर्भवती महिलाओं को दूूध व फल भी वितरित किए गए। चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ. रूबी कुमारी, डा. दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार, राजीव देशवाल लैब टेक्नीशियन, राखी, पूनम यादव, उत्कर्ष गोयल, रूपा सैनी, बबीता सैनी आदि मौजूद रहे।