फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   251 new corona infected found in the district

जिले में 251 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
251 new corona infected found in the district
जिले में 251 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में 251 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 164 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1951 हो गर्प है।
सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में करीब 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा भैंसवाल में एक, बंतीखेड़ा मेें एक, कांधला में पांच, पंजोखरा में एक, दुर्गनपुर में पांच, भभीसा में एक, सहपत में दो, बुच्चाखेड़ी में दो, कंडेला में एक, मलकपुर में तीन, दरगाहपुर में दो, मखमूलपुर में दो, सिंभालका में दो, राझड़ में 12, लपराना में एक, गागौर में एक, ढिंढाली में एक, ऊन में एक, झिंझाना में एक, बझेडी में एक, बीनड़ा में दो, एलम में सात, मीमला में एक, बुड़ीना कलां में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में सक्रिय 1951 में 1903 लोग होम आइसोलेशन में और 79 मरीज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है।
कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 102 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की। इस दौरान पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिसिन किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 72 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी में लगे 70 कर्मचारी संक्रमित
शामली। डीएम के निर्देश पर निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कलक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस लाइन में हेल्थ कैंप लगाए गए हैं। बुधवार को देर रात आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कलक्ट्रेट में 132 कर्मियों की एंटीजन जांच में 21 संक्रमित मिले। 94 कर्मियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। पुलिस लाइन में 197 कर्मियों की एंटीजन जांच में 26 संक्रमित मिले। 149 कर्मियों के आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। इसी तरह विकास भवन में 96 कर्मियों की एंटीजन जांच में 23 कर्मी संक्रमित मिले। 73 कर्मियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस तरह से 425 कर्मियों की एंटीजन में 70 कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को भी तीनों स्थानों पर कर्मियों के सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed