{"_id":"5e0501d08ebc3e87d6158ed1","slug":"250-people-banned-shamli-news-mrt460722094","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया
विज्ञापन
250 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया
कैराना। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही हैं। डीएम और एसपी लगातार क्षेत्र की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए जा रहें हैं। पुलिस ने 250 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर कैराना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवक नगर की ईदगाह के मैदान में इकट्ठा हो गए थे। जिन्होंने नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी का कड़ा विरोध करते हुए नारेबाजी की थी। पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर युवकों की वीडियोग्राफी कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कैराना कोतवाली पर तीन नामजद सहित 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं शुक्रवार को जुमे को लेकर डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल लगातार लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
वहीं, कैराना कोतवाली पर मदरसा संचालकों के साथ बैठक की गई। जिसमें सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। बैठक में पहुंचे अल कुरान एकेडमी के डायरेक्टर अथहर शम्सी ने कहा कि कहा कि नगर में शांति स्थापित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों और हिंसा करने वालों से पुलिस तो बाद में निपटेगी, उससे पहले ऐसे लोगों के हाथ हम खुद निपटेंगे। इस अवसर पर जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर, मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद अहसान, मोलाना असजद, मौलाना मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।