फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 tak manga ganna mulya bhugtan

25 तक करो भुगतान, नहीं तो करेंगे आंदोलन

Fri, 21 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 21 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
25 tak manga ganna mulya bhugtan
शामली में मीटिंग करते किसान संगठनों से जुड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आंदोलन का एलान हो गया है। मनमानी कर रही चीनी मिलों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा। ऊन में शुगर मिल पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ मिल प्रबंधन ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया, जिससे किसानों में आक्रोश भड़क गया है। किसान संगठनों ने एलान किया है कि 25 अक्तूबर तक ब्याज सहित समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो जाना चाहिए, अन्यथा सभी जिला स्तरीय कार्यालयों पर तालाबंदी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद शामली में भाकियू, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के किसान नेताओं की मीटिंग हुई। उसमें वक्ताओं ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए ऊन शुगर मिल पर 25 दिन से किसान धरना दे रहे हैं। प्रशासन और गन्ना विभाग खामोश बैठा है, जबकि मिल प्रबंधन ने 13 किसानों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया, जो मिल प्रबंधन की तानाशाही को बयां करता है।
विज्ञापन


वहीं, ऊन के अलावा शामली और थानाभवन शुगर मिल पर भी करीब 135 करोड़ रुपये (230 रुपये प्रति कुंतल) बकाया है। मीटिंग में तय किया गया कि 25 अक्तूबर तक ब्याज सहित समस्त गन्ना बकाया मूल्य भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाना चाहिए। यदि भुगतान नहीं हुआ, तो जिला स्तरीय सभी कार्यालयों पर तालाबंदी कर दी जाएगी। साथ ही 2016-17 की पेराई भी चालू नहीं होने देंगे और नवंबर माह में गन्ने की होली जलाई जाएगी। राजवीर सिंह मुंडेट, विनोद निर्वाल, राजपाल सिंह, अनिल मलिक, रणधीर सिंह, ईश्वर सिंह फौजी, जितेंद्र निर्वाल, बलराज सिंह, सुरेंद्र आर्य, मनजीत सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed