फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 new characters are registered in the camp

शिविर में 25 नए पात्रों का पंजीकरण हुआ

Sat, 13 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
25 new characters are registered in the camp
शामली। प्रधानमंत्री स्ट्रीट आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत शनिवार को नगरपालिका कार्यालय में विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें 25 नए पात्रों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकृत पात्रों का ऋण स्वीकृत करने और नए पात्र लोगों के पंजीकरण कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 25 नए पात्रों का पंजीकरण हुआ। इसके अलावा अन्य पात्रों को ऋण संबंधित औपचारिकता पूरी करने के लिए बैंक शाखा भेजा गया। सुबह के समय महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण कई बैंक शाखाएं बंद मिलने पर लोग वापस पालिका पहुंचे। बाद में अधिकतर बैंक शाखाएं खुल गईं थी। पालिका के ईओ और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार ने बैंक शाखाओं का निरीक्षण भी किया, जिसमें अधिकांश बैंक शाखाएं खुली मिलीं। शिविर में डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीपकांत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed