{"_id":"6692f4b9946cef9d2f0785e4","slug":"25-divers-will-be-deployed-for-the-safety-of-shiva-devotees-shamli-news-c-26-1-smrt1047-124433-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिवभक्तों की सुरक्षा को 25 गोताखोर रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिवभक्तों की सुरक्षा को 25 गोताखोर रहेंगे तैनात
Sun, 14 Jul 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यमुना के आसपास शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए 25 गोताखोरों की तैनाती होगी। पानीपत रोड पर कैराना में यमुना नदी पर दिन में छह और रात में पांच और बिड़ौली में तीन दिन और तीन रात में गोताखोर तैनात किए जाएंगे। इसी प्रकार पानीपत रोड पर यमुना और करनाल रोड पूर्वी यमुना नहर पुलों पर दिन और रात में दो-दो गोताखोर तैनात रहेंगे।
सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि शिवभक्तों के लिए जिले की सीमा लालूखेड़ी के पास स्वागत बैनर लगाया जाएगा। दो इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा पर लगाए जायेंगे। इसी के साथ कांवड़ मार्गों पर गोवंशों को पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से पांच टीम लगाई गई है। जिला पंचायत की ओर से आठ सीसीटीवी कैमरे लालूखेडी, कैराना ओर बिड़ौली में यमुना नदी पर पुलिस चौकी, बुटराड़ा, बतीखेड़ा पुल खेड़ी वैरागी मंदिर, झिंझाना गाड़ी वाला के पास लगाए जाएंगे।