फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 cases of liquor recovered from car, two arrested

कार से 25 पेटी की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
25 cases of liquor recovered from car, two arrested
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर हरियाणा की ओर से आई कार की डिग्गी से 25 पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार की शाम मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान करनाल की तरफ से आई कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी रोमियो क्रेजी और देसी माल्टा मार्का सहित शराब की 25 पेटी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार से बरामद शराब की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। कार व शराब को सीज कर दो आरोपियों चालक महावीर निवासी गांव जानी थाना सदर करनाल और विकास निवासी गांव जुंडला हरियाणा को पकड़ लिया है। दोनों का चालान कर दिया है। आरोपी महावीर एक महीना पूर्व भी कार के साथ तस्करी की 23 पेटी शराब के साथ बिड़ौली चेकपोस्ट पर पकड़ा गया था। पकड़ी गई शराब को चौसाना के गांव दथेड़ा व शामली में सप्लाई किया जाना था। थाना प्रभारी ने बताया कि करनाल से भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed