{"_id":"6920c088aa8105668e0a2e40","slug":"245-lakh-fraud-in-the-name-of-providing-job-in-postal-department-shamli-news-c-26-1-sal1002-154038-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.45 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.45 लाख की ठगी
Sat, 22 Nov 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। डाकघर में एमटीएस यानी मल्टी-टास्किंग स्टाफ की नौकरी दिलाने के नाम पर थानाभवन के अनुज से 2 लाख 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाभवन पुलिस ने डाक विभाग के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाभवन निवासी अनुज ने पुलिस कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव साहटू निवासी उपेंद्र, जो कूटबा स्थित डाकघर में डाकपाल के पद पर कार्यरत है, ने उसे नौकरी दिलाने का लालच दिया।
उपेंद्र ने दावा किया कि उसकी अधिकारियों से सेटिंग है और 5 लाख रुपये में वह अनुज को डाक विभाग में एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) की नौकरी दिलवा सकता है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, उपेंद्र के बहकावे में आकर अनुज ने मार्च माह तक किस्तों में कुल 2,45,000 रुपये उसे दे दिए। उपेंद्र ने आश्वासन दिया था कि पूरी रकम मिलते ही उसका जॉइनिंग लेटर जारी करा दिया जाएगा।
लेकिन लंबे समय तक न तो नौकरी लगी और न ही कोई लेटर आया। तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थानाभवन पुलिस ने आरोपी उपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।