फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 patients with dengue symptoms were found in the district

Shamli News: जिले में डेंगू लक्षण वाले 24 मरीज मिले

Mon, 09 Jan 2023 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
24 patients with dengue symptoms were found in the district
- डेंगू की पुष्टि के लिए मरीजों के रक्त के लिए गए सैंपल
विज्ञापन

- एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल जाएंगे सैंपल

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। जिले में तापमान में भारी गिरावट के बाद भी डेंगू खत्म नहीं हो रहा है। जिले में डेंगू के लक्षण वाले 24 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराने के लिए मरीजों के रक्त सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिले में अब तक एलाइजा जांच में डेंगू की 92 मरीजों में पुष्टि हो चुकी है।

जिले का पारा गिरने और शीतलहर चलने से मौसम ठंडा बना हुआ है। जिले का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है हालांकि इस बुखार के मरीज कम हो गए हैं। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। सीएचसी शामली समेत जिले के अन्य अस्पतालों व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के लक्षण वाले 24 और मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


इन मरीजों में तेज बुखार के साथ खांसी, जुकाम, नजला के लक्षण पाए गए हैं। कई मरीजों की रैपिड कार्ड से जांच में डेंगू होना पाया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच को पुष्ट मानता है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों की एलाइजा जांच कराने के लिए रक्त के 24 सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को एलाइजा जांच कराने के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले में डेंगू के लक्षण वाले संभावित मरीजों के रक्त के 24 सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही मरीजों में डेंगू की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed