{"_id":"57ab70cb4f1c1b3a1cee5234","slug":"24-horas-19-cm-de-aumento-del-nivel-del-agua-en-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 19 सेमी बढ़ा यमुना का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 19 सेमी बढ़ा यमुना का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यमुना नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से कैराना में यमुना पुल पर पिछले 24 घंटे में 19 सेमी जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।
पिछले सवा माह से यमुना में लगातार जल स्तर घटता-बढ़ता जा रहा है। सुबह सात बजे हथिनीकुंड- ताजे वाला से 34 हजार196 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। तीन घंटे बाद यमुना में सुबह दस बजे 40 हजार 759 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। मंगलवार को सुबह छह बजे कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 229.70 मीटर दर्ज किया गया था।
दोपहर एक बजे तक यमुना का जलस्तर 229.86 मीटर तक पहुंच गया था। बुधवार यमुना में दोपहर 12 बजे से जलस्तर बढ़ने लगा था। दोपहर बारह बजे यमुना में 27 हजार क्यूसेक, दो बजे 39 हजार क्यूसेक व दोपहर तीन बजे 41 हजार 054 क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ दिए जाने के बाद कैराना में यमुना का जलस्तर 229.89 मीटर से बढ़कर 229.98 मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
कैराना यमुना पुल पर तैनात पर्यवेक्षक धनसिंह ने बताया कि यमुना में मामूली जल स्तर छोड़ा गया है। पिछले 24 घंटे में 19 मीटर जलस्तर बढ़ा है। मामूली जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन को सचेत कर दिया गया है।