फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 corona positives including inspector

दरोगा समेत 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 04 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 corona positives including inspector
दरोगा सहित 24 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 24 नए केस मिले हैं। इनमें बाबरी थाने का एक दरोगा भी संक्रमित हुआ है। पूर्व में संक्रमित मिले 22 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 201 हो गई है।
रविवार को जिले में आए कोरोना संक्रमितों में बाबरी थाने पर तैनात दरोगा के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। दरोगा को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उनका सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई, जिसमें वे पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेट किया गया है। इनके अलावा बाबरी में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। शामली के मोहल्ला आर्यपुरी में 35 वर्षीय महिला व एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। टंकी कालोनी में 20 व 22 वर्षीय दो युवक और 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। गगन विहार में 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। तहसील के एक अधिकारी एंटीजन किट से जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं है। कस्बा कांधला में 68 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय महिला और 20 व 32 साल के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। थानाभवन के इरशादपुर में 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 24 नए केस मिले हैं। 22 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 201 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना मरीज की हालत गंभीर, सहारनपुर रेफर
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेट किया गया था। शनिवार को मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। रात में मरीज को सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने लगी तो चिकित्सकों ने उसे एएलएस एंबुलेंस से सहारनपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सफल कुमार ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज को सहारनपुर रेफर किया गया है। उसे सांस लेने में परेेेशानी हो रही थी। सहारनपुर अस्पताल में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोगवान में 77 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव गोगवान में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 77 लोगों के सैंपल लिए। टीम ने एंटीजन किट से 56 लोगों की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 21 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed