{"_id":"5f5fb8f68ebc3e506244173e","slug":"24-corona-positives-including-bjp-mla-shamli-news-mrt5013505199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक समेत 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक समेत 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
भाजपा विधायक सहित 24 कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा 23 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिलेे हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 67 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 397 रह गई है।
रविवार को जिले में महिला समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत होने के अगले दिन सदर सीट से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विधायक ने बताया कि वे सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में गए थे। रक्तदान से पहले उनकी एंटीजन किट से जांच हुई, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव आए। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि गांव लांक में बीएसएफ के जवान विकास कश्यप की तेरहवीं में जाने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। अब उन्होंने चिकित्सकों की सलाह पर अपने को होम आइसोलेट कर लिया है। इनके अलावा वन विभाग के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली। थानाभवन सीएचसी का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। शहर के कांबोज कालोनी व शुगर मिल में दो-दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। सीबी गुप्ता कालोनी, मोहल्ला धर्मपुरा, मोहल्ला पंसारियान में 22 वर्षीय युवक, रेलपार, नगरपालिका रोड, दयानंद नगर व काकानगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। कांधला के नया बांस मोहल्ले मेें महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। मुंडेट कलां में 25 वर्षीय युवक, जसाला में 25 वर्षीय युवक, खेड़ीकरमू गांव में 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को जिले में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 67 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 397 हो गई है।
कैराना में 231 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व कचहरी परिसर में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत कुल 231 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान टीम ने एंटीजन किट से 120 लोगों की जांच की। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 111 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।