{"_id":"694ee04d78565d2db2023617","slug":"23175-candidates-will-take-the-exam-at-31-examination-centers-shamli-news-c-26-1-aur1003-156306-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 31 परीक्षा केंद्रों पर 23175 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 31 परीक्षा केंद्रों पर 23175 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Sat, 27 Dec 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए जिले के 31 केंद्रों पर अंतिम मुहर लग चुकी है। परीक्षा केंद्रों को लेकर आई तीन आपत्तियों को जिला स्तरीय समिति ने खारिज कर दिया है। बोर्ड द्वारा 30 दिसंबर को सूची जारी की जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस वर्ष जिले में कुल 23175 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पूर्व में बोर्ड द्वारा जारी 33 केंद्रों की अंनतिम सूची पर जिले भर से लगभग 40 आपत्तियां और प्रत्यावेदन प्राप्त हुए थे। केंद्र बनाए जाने या हटाए जाने की इन मांगों का तहसील और जिला स्तरीय समितियों ने स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान सीसीटीवी की सक्रियता, कक्षों में बैठने की क्षमता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, बिजली-पानी की उपलब्धता और विद्यालय के पिछले वर्षों के परीक्षा रिकार्ड की गहन समीक्षा की गई।
डीआईओएस एश्वर्या जायसवाल ने बताया कि मानकों और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अब 31 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त होने वाली वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए बोर्ड द्वारा एक मौका देते हुए वेबसाइट पर दर्ज कराने के लिए 22 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनपद के कॉलेजों से बोर्ड को वेबसाइट पर तीन आपत्ति दर्ज कराई गई थी, बोर्ड द्वारा तीनों आपत्तियों को जिला स्तरीय समिति को भेजते हुए विचार करने के लिए कहा गया। डीआईओएस ने बताया कि सभी आपत्तियों पर विचार करते हुए समिति द्वारा खारिज करते हुए 31 केंद्रों पर अंतिम मुहर लगा दी है।