फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23008 students gave Hindi exam at 39 centers in the district

जिले में 39 केंद्रों पर 23008 विद्यार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
23008 students gave Hindi exam at 39 centers in the district
शामली में वीवी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी चेक करती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। जिले में सभी 39 केंद्रों पर दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटर की हिंदी की परीक्षा हुई, जिसमें 23008 विद्याथी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 1115 अनुपस्थित रहे। डीएम व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों पर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारा पर विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र की जांच और तलाशी के बाद कक्षों में भेजा गया। शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम जसजीत कौर ने पहली पाली में हिंदू कन्या इंटर कालेज व वीवी इंटर कालेज शामली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, परीक्षा कक्षों और स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्रों आदि की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान डीएम ने केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के उप निदेशक शिक्षा उमेश सिंह नेगी ने पहली पाली में थानाभवन और दूसरी पाली में शामली के केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने पहली पाली में कैराना व कांधला क्षेत्र और शाम को ऊन व झिंझाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 12952 में 12277 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 675 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक हुई। इस पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 11170 में 10731 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 439 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई और कोई विद्यार्थी नकल करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य विज्ञान में एक मात्र परीक्षार्थी ने भी छोड़ी परीक्षा
शामली। बृहस्पतिवार को पहली पाली में इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा के लिए एक विद्यार्थी पंजीकृत था। डीआईओएस ने बताया कि चौसाना में परीक्षा केंद्र पर उसकी परीक्षा दी, लेकिन वह विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
हिंदी का आसान प्रश्नपत्र देख विद्यार्थियों के खिले रहे चेहरे
शामली। यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई हिंदी की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। उनसे बातचीत की गई तो उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान रहा और उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
हिंदू कन्या इंटर कालेज केंद्र पर हाईस्कूल की छात्रा प्राची ने बताया कि उसने हिंदी की तैयारी अन्य मुख्य विषयों की तरह की थी। प्रश्नपत्र आसान रहा और उसने सभी प्रश्नों को हल किया। उसे पूरी उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे।
प्रांजल का कहना था कि बोर्ड परीक्षा को लेकर उसे यह लग रहा था कि प्रश्नपत्र कठिन आ सकता है, इसे लेकर उसने पूरी तैयारी की थी, लेकिन प्रश्नपत्र में आए सवाल आसान रहे। एक दो सवाल में कुछ उलझन बनी थी, लेकिन वह भी बाद में हल किए। उसे अच्छे अंक मिलेंगे।

आंचल ने बताया कि प्रश्नपत्र को उसने अच्छे तरीके से किया। बिंदी और मात्राओं का ध्यान रखा। एक दो प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्न आसान ही रहे।
नेहा ने बताया कि उसने हिंदी में कवियों की जीवनी, निबंध लेखन समेत सभी प्रश्नों को अच्छे तरीके से हल किया। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। इसी तरह निक्की व मानसी ने बताया कि उन्हें परीक्षा को लेकर डर सा बना था कि प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर ऐसा कुछ नहीं लगा। उन्होंने सभी प्रश्नों को हल किया और उन्हें बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान करती छात्राएं।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान करती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राओं के प्रवेश पत्र

शामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राओं के प्रवेश पत्र- फोटो : SHAMLI

शामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राओं के प्रवेश पत्र

शामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राओं के प्रवेश पत्र- फोटो : SHAMLI

ामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों की तलाशी लेते शि?

ामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों की तलाशी लेते शि?- फोटो : SHAMLI

शामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रा को बाइक पर केंद्र प?

शामली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रा को बाइक पर केंद्र प?- फोटो : SHAMLI

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में सीटिंग प्लान देखती छात्राएं।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में सीटिंग प्लान देखती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।

शामली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed