फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23,000 Tricolours to be prepared in Shamli.

Shamli News: शामली में तैयार होंगे 23 हजार तिरंगे

Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
23,000 Tricolours to be prepared in Shamli.
शामली नगरपालिका में झंडों के बारे में जानकारी लेते पालिकाध्यक्ष। स्रोत पालिका
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने पालिका पहुंचकर तिरंगों की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने तैयार झंडों की संख्या के साथ डंडों की गुणवत्ता भी देखी।
विज्ञापन

पालिका में रविवार को भी कर्मचारी तिरंगे तैयार करने में जुटे रहे। अब तक करीब दो हजार तिरंगे तैयार किए जा चुके हैं। लिपिक लक्ष्मण और अनिल शर्मा के निर्देशन में 18 कर्मचारियों की टीम झंडे तैयार करने में लगी है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष 17 हजार तिरंगे वितरित किए गए थे। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 23 हजार राष्ट्रीय ध्वज वितरण का रखा गया है। खास बात यह है कि इस बार पालिका की ओर से तिरंगे के साथ डंडा भी निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक स्कूलों, समितियों, संघों, ट्रस्ट, क्लबों और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को डंडे सहित राष्ट्रीय ध्वज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed