फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2206 vaccine vaccinated at 47 booths in the district

जिले में 47 बूथों पर 2206 को लगे वैक्सीन के टीके

Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
2206 vaccine vaccinated at 47 booths in the district
शामली। जिले में पहले दिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए। 47 बूथों पर 2206 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। जिले में 40.11 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 47 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण हुआ। इनमें 39 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन और कुड़ाना ब्लाक के आठ बूथों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि पहले दिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी 47 बूथों पर 5500 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 235 व्यक्तियों को दूसरी डोज और 1971 व्यक्तियों को पहली डोज यानी कुल 2206 व्यक्तियों को टीके लगाए गए हैं। जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 40.11 रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल और सभी ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कैराना में 208 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी व कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 208 लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान 122 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा 86 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। उधर, कैराना ब्लाक के आठ बूथों पर 338 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

---
गन्ना मंत्री ने लखनऊ में लगवाया टीका
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपनी धर्मपत्नी नीता राणा के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ में कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। गन्ना मंत्री ने उन सभी से अपील की है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सब मिलकर भारत को कोविड-19 मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे तो कोरोना हारेगा-भारत जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed