फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2200 seats... admissions at 1900, final list today

Shamli News: 2200 सीटें... 1900 पर दाखिले, अंतिम सूची आज

Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
2200 seats... admissions at 1900, final list today
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जुड़े डिग्री कॉलेजों में स्नातक के परंपरागत कोर्सों में मंगलवार को प्रथम प्रतीक्षा सूची का अंतिम दिन रहा। इसमें कांधला राजकीय कॉलेज में कोई दाखिला नहीं हुआ। तीन कॉलेजों में भी स्थिति धीमी रही। अब विश्वविद्यालय बुधवार को दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी करते हुए आठ तक दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार तक चारों कॉलेजों में 2200 सीटों के सापेक्ष सभी कोर्सों में लगभग 1900 दाखिले हो चुके हैं। शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि पहली प्रतीक्षा सूची का दूसरा दिन तक बीए में कुल 543 दाखिले हो चुके, जबकि बीकॉम में 160 सीटों के सापेक्ष केवल 50 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य लोकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में अभी तक 160 सीटों के सापेक्ष 115 दाखिले और बीएससी गणित में 160 में 118 व बायो में 120 दाखिले व बीकॉम में 47 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

कैराना स्थित राजकीय विजय सिंह पथिक कॉलेज में बीए में 390 मेें से 317, बीएससी बायो व गणित में 160 में से 100 दाखिले हुए। वहीं बीकॉम में 80 में केवल 54 दाखिले हुए। कांधला राजकीय पीजी कॉलेज में ब्रजेश राठी ने बताया कि मंगवार को नया कोई दाखिला नहीं हुआ। अभी तक बीए में 400 सीटों के सापेक्ष 235 दाखिले हुए हैं, जबकि बीकॉम में 60 सीटों के सापेक्ष 37 दाखिले हुए। जबकि बीएससी गणित में 80 में छह और बायो में 80 में से 39 दाखिले हुए। पहली प्रतीक्षा सूची के प्रवेश पांच अगस्त तक होंगे। पांच की शाम को ही कॉलेज द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय और समर्थ पोर्टल पर चढ़ाना होगा। दूसरी प्रतीक्षा सूची छह अगस्त को जारी होगी। प्रवेश आठ तक चलेंगे। पहली ओपन सूची 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक जारी होगी। 12 और 13 अगस्त को दाखिले होंगे। उसके बाद दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त और प्रवेश 20 तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed