फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   22 hours closed, city jammed

22 घंटे बंद रही मिल, शहर जाम

Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
22 hours closed, city jammed
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सरशादीलाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद मिल 22 घंटे तक बंद रही। जिसके बाद शहर में गन्ने से लदे वाहनों की लंबी लाइन लग गई और सड़कें जाम हो गईं।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बारह बजे मिल में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद गन्ना पेराई बंद कर दी गई। जिसे रविवार सुबह 10 बजे तक ठीक किया जा सका। इस बीच मिल के बाहर गन्ने से लदे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। रात भर में शहर के मिल रोड, हनुमान रोड, वर्मा मार्केट, जवाहर गंज, अस्पताल रोड, बुढ़ाना रोड पर गन्ने से लदे वाहन खडे़ हो गए। अन्य वाहनों का मुख्य मार्गों से निकलना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन


उधर, मिल के अतिरिक्त जीएम नरेश कुमार ने बताया कि मिल में शनिवार सुबह बारह बजे तकनीकी खराबी आगई थी, जो रविवार को सुबह दस बजे तक ठीक हो सकी। मिल ठीक हो जाने के बाद सुबह से गन्ने की पेराई शुरू कर दी है। मिल में गन्ना पेराई के लिए ज्यादा वाहन आ जाने से शहर में जाम लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed