{"_id":"6484761b2d0c4e1ec8089874","slug":"22-donated-blood-in-forest-department-camp-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4187-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वन विभाग के शिविर में 22 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वन विभाग के शिविर में 22 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
-विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया गया शिविर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विश्व पर्यावरण दिवस और विश्व दक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा शहर के नागरिकों ने पहुंचकर 22 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर पौधे लगाने का आह्वान किया।
शनिवार को शहर के पूर्वी नहर पटरी स्थित क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस व विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने किया। शिविर में पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आसपास देहात क्षेत्रों के लोगों ने पहुंचकर करीब 22 यूनिट रक्तदान किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया ताकि पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर वंश मालिक, समुंदर लाल, विक्रांत ढाका, विपिन कुमार, पूजा, सतेंदर सिंह, सोनू, जोगिंद्र, आदित्य शर्मा, डा. अभिषेक, जवाहरलाल, रिचा रानी, उमंग शर्मा, अजय, गौतम, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।