{"_id":"5c8fdb04bdec22145411fd5c","slug":"21552931588-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से गिरकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से गिरकर युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस से गिरकर युवक घायल
कैराना। ग्राम इस्सोपुर खुरगान निवासी उस्मान (30) सोमवार सुबह रोडवेज डिपो की बस में हरियाणा जाने के लिए सवार हुआ। इसी दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया, जिसके बाद वह चलती बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नलकूप पर चोरी करता किशोर पकड़ा
कैराना। गांव पंजीठ निवासी समरयाब के खेत पर स्थित नलकूप से एक किशोर स्टार्टर चोरी कर रहा था। इसी दौरान उसे किसान ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को कोतवाली ले गई। आरोपी के पास से चोरी का स्टार्टर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कैराना। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत गश्त कर रही थी, तभी पंजीठ चौराहा रामडा रोड पर एक संदिग्ध युवक हाथ में केन ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसकी तलाशी लेने पर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम वाजिद निवासी ग्राम रामडा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। पड़ोसी के साथ झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने वजूदीन निवासी दरबारखुर्द को पकड़ लिया। उसके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। कार्रवाई अमल में लाई गई।