फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना में 70 स्थानों पर होगा होलिका दहन

कैराना में 70 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कैराना में 70 स्थानों पर होगा होलिका दहन
कैराना में 70 स्थानों पर होगा होलिका दहन
विज्ञापन

कैराना। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार किया है। इस साल नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 70 स्थानों पर होलिका दहन होगा। कैराना क्षेत्र में ऐसे कई गांव हैं, जो संवेदनशीलता की श्रेणी में आते हैं। वर्ष 2013 में गांव बुच्चाखेड़ी में होली पर्व पर बवाल हो गया था। होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने होलिका दहन स्थानों का खाका तैयार कर लिया है। विशेषकर उन गांवों पर नजर रखी जाएगी, जहां दोनों संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। इस बीच पुलिस निरंतर गणमान्य लोगों से संपर्क भी बनाए रखेगी। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में 70 स्थानों पर होलिका दहन होगा। उनका कहना है कि होलिका दहन को लेकर पुलिस को मुस्तैद किया गया है। होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समय-समय पर क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल भी फ्लैग मार्च करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed