{"_id":"5c34dbd2bdec2256ea19656d","slug":"21546968018-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारसी के युवक ने किया गोल्ड पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारसी के युवक ने किया गोल्ड पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारसी के हर्ष ने देहरादून में जीता गोल्ड
कांधला। देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय वाको इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में क्षेत्र के गांव भारसी निवासी छात्र हर्ष ने गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिला़ड़ी का भव्य स्वागत किया।
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट कालेज में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक तीन दिवसीय वाको इंडिया नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें देश के सभी राज्यों की टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया था। क्षेत्र के गांव भारसी निवासी हाईस्कूल के छात्र हर्ष पंवार पुत्र संदीप पंवार ग्राम प्रधान भारसी ने लाइट कांटेक्ट 63 किलो किक बाक्सिंग में पंजाब की टीम को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 63 किलोग्राम वर्ग में प्वाइंट फाइट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। छात्र के द्वारा नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर पदक प्राप्त कर अपने गांव, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया। मंगलवार को उसके गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान संदीप पंवार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हर्ष पंवार का स्वागत किया। इस मौके पर श्यामपाल सिंह, कृष्णपाल, सतपाल, सुमेर सिंह, धमेंद्र, मास्टर भोपाल, धूम सिंह, जीतराम सहित आदि मौजूद रहे।