फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक रात में तीन दुकानों से नकदी व सामान चोरी

एक रात में तीन दुकानों से नकदी व सामान चोरी

Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक रात में तीन दुकानों से नकदी व सामान चोरी
एक रात में तीन दुकानों से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के बीच में शिवचौक के समीप जूते की तीन दुकानों से चोरों ने हजारों रुपये की नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ दिए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में शिव चौक के समीप प्रेमचंद की जूते की दुकान है। मंगलवार रात को चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे। प्रेमपाल के मुताबिक चोर दुकान के गल्ले में रखे लगभग 20 हजार रुपये व जूते आदि सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बराबर में रिशीपाल की जूते की दुकान में घुसकर चोरी की। यहां से चोरों ने गल्ले से लगभग 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी तरह बराबर की विक्की की जूते की दुकान से भी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। यहां चोरों ने यहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ दिए। सुबह घटना का पता चलने पर दुकानदारों ने सूचना डायल 100 पर दी थी। प्रेमपाल ने बताया कि पूरे दिन जब पुलिस दुकान पर नहीं पहुंची तो देर शाम कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed