{"_id":"5c23c476bdec2257162fa60f","slug":"21545847926-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सडक हादसे में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सडक हादसे में तीन युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी अंकुर, दिनेश और मोनू पानीपत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह आठ बजे तीनों युवक एक बाइक से पानीपत जा रहे थे। बाइक अंकुर चला रहा था। हरियाणा के निम्बरी गांव के पास घने कोहरे के चलते उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गएं। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से तीनों घायलों को पानीपत अस्पताल पहुंचाया। जहां से अंकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही बुच्चाखेड़ी से तीनों युवकों के परिजन पानीपत पहुंचे।