{"_id":"5c17ede5bdec2256ca01d7be","slug":"21545072101-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीजों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीजों का धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म होने पर गुस्साए मरीजों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत की।
सोमवार को सीएचसी पर कई मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए, लेकिन उन्हें इंजेक्शन न होने की बात कह दी गई। सोहनवीरी (60) निवासी मोहल्ला खुरगान रोड, नसीम (50), समीर (11), वकीला (45), हाजी यामीन (55) निवासी अफगानान, अनीस (40) निवासी पीरजादगान, खुशबू (12) और अरब (6) निवासी ग्राम मलकपुर ने बताया कि कई दिन पहले उन्हें कुत्तों ने काट लिया था, जिसके बाद वह एंटी रेबीज वैैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के लिए कई दिन से सीएचसी आ रहे हैं, लेकिन वैक्सीन के खत्म होने की बात कहकर उन्हें एक-दो दिन में आने कहा। आरोप है कि वह रोजाना अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वैक्सीन का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वह गरीब होने के कारण बाजारों से वैक्सीन नहीं खरीद सकते हैं। एसडीएम ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराकर समस्या का निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया है। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर भानु प्रकाश ने बताया कि सीएमओ को रेबीज वैक्सीन के बारे में लिखा था। एक दो दिन में वैक्सीन आने की संभावना है।