फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित

एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित

Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित
एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट मोहम्मद ओसेफ को उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि पांच से 14 सितंबर तक एनसीसी कैंप का आयोजन हुआ था, जिसमें कैडेट ओसेफ को बेस्ट बैडमिंटन प्लेयर के रूप में गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया था। इसी के चलते महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर चमन लाल ने कैडेट का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास करना होना चाहिए जिसमें नैतिकता का समावेश भी सर्वोपरि है। एनसीसी अधिकारी डाक्टर रीनू ने कैडेट को बधाई देते हुए अन्य कैडेटस को भी जीवन में आत्मानुशासन व आत्मबल के साथ अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने तथा जीवन में सिद्धांतों का पालन करने के लिए अभिप्रेरित किया। डाक्टर राकेश कुमार ने छात्रों को जीवन में सपने देखने व उन्हें पूरा करने के लिए हौसलों में बुलंदी को आत्मसात करने पर बल दिया। एनसीसी अधिकारी डाक्टर मुकेश कुमार ने छात्रों को अपने में अच्छे गुणों का समावेश ़कर राष्ट्र व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
विज्ञापन


बेस्ट बॉलर व बैट्समेन का अवार्ड जीता
कैराना। सेंट आरसी साईंटिफिक कान्वेंट स्कूल कैराना में संचालित क्रिकेट एकेडमी की टीम ने समर क्रिकेट कप में खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। यह क्रिकेट सीरीज संत सुजान सिंह इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली के स्टेडियम में खेली गई। जिसमें फैजान सिद्दीकी ने चार मैच खेलकर 250 रन बनाकर बेस्ट बैट्समेन का अवार्ड जीता। वहीं, रजनीश ने चार मैचों में 13 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर अवार्ड जीता। सागर, अक्षित भारद्वाज, अजीम सिद्दीकी, हिमांषु गर्ग, राहुल चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन किया। एकेडमी कोच नीरज छाबड़ा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जीवन में अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यशस्वी पंवार, कुलदीप पुण्डीर, डीएस चौहान, मुकेश शर्मा, राजबीर सिंह, सागर चौहान, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed