{"_id":"5b8596e642c79246560436ab","slug":"21535481574-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारितोषित कार्यक्रम में युवाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारितोषित कार्यक्रम में युवाओं को किया सम्मानित
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पारितोषिक कार्यक्रम में युवाओं को किया सम्मानित
शामली। संकल्प विकास समिति की ओर से शहर में करनाल रोड स्थित विदुल आईएएस एकेडमी में पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कंपीटिशन की तैयारी करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सेवा एवं वस्तु कर के उपायुक्त महाबीर सिंह ने कहा कि किसी भी कंपीटिशन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। जब तक आप लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे, तब तक सफलता मिलनी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो छात्र एक बार कंपीटिशन में फेल होने पर हिम्मत हार जाता है वह कभी सफलता हासिल नहीं कर सकता। प्रयास करते रहने पर सफलता जरूर मिलती है। इस दौरान कंपीटिशन की तैयारी के टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हिमांशु सोलंकी, नेहा कालखंडे, अक्षय चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विदुल आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर आशु जैन, शिखा गोयल, राकेश शर्मा, आकाश वर्मा, श्याम कुच्छल, बिजेंद्र सिंह, एडवोकेट दीपक कौशिक, एसबीआई के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह निर्मल, मोहित कुमार और आशु बजाज आदि मौजूद रहे।