{"_id":"5b5cb6534f1c1b8f568b6f48","slug":"21532802643-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों ने मांगों को लेकर दिया धरना
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया।
शनिवार को प्रांतीय संगठन के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मागुट ने प्रदेश स्तरीय व जनपद स्तरीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। रिटायर्ड प्रवक्ता ब्रजबीर सिंह सोलंकी, प्रविंद्र कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन, चिकित्सा सुविधा, एनपीएस कटौती की मांग को लेकर विचार विमर्श किया। बताया कि 2016 से पूर्व रिटायर्ड शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण जल्द करने और जनपद स्तर पर प्रवक्ता पद हेतु विलंबित सहायक अध्यापकों की पत्रावलिया मंडल कार्यालय भेजने की मांग की। वहीं संध्या गुप्ता को 11 माह का रुका हुआ वेतन दिलाने की बात कही। वहीं डीआईओएस से लोकसभा उपचुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने की भी मांग की। मांग पूरी न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान विनेश त्यागी, महेशचंद, मारुफ खान, सुधीर राणा, राघवेंद्र, मनोज, संजीव अग्रवाल, कंवरपाल सिंह, विनोद वर्मा, महेश चंद गुप्ता, रामकिशन, एसके श्रीवास्तव, रामनायक आदि रहे।