{"_id":"5b5b67be4f1c1b1e308b7452","slug":"21532716990-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने लगे कांवड़ियो के जत्थे, कांवड़ मार्ग पर रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने लगे कांवड़ियो के जत्थे, कांवड़ मार्ग पर रौनक
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों के जत्थे का आगमन शुरू
शामली।
हरिद्वार और गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर श्रद्धालु कांवड़ियों का लौटना प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मार्ग से कांवड़ियों के कई जत्थे शामली से होकर निकले, जिससे कांवड़ मार्ग पर बोल बम का जयघोष गूंजने लगा है।
श्रावण मास का प्रारंभ शनिवार से होगा, जिसके बाद कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ने लगेगी। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। श्रद्धालु अपनी कांवड़ को रंग बिरंगी झालरों से सजाकर ला रहे हैं, तो बरसात में भीगने से बचने के लिए अपने पास पॉलिथीन का रैनकोट भी लेकर चल रहे हैं। कांवड़ ला रहे श्रद्धालु बोल बम, बोल बम का जयघोष करते चल रहे हैं। शुक्रवार को राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले कांवडियों के कई जत्थे शामली जिले से होकर गुजरे। सीकर जिले में रहने वाले कांवड़िया चमन और उनके साथी राकेश, मुकेश तथा राजकुमार ने बताया कि वह दो दिन पूर्व हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे। बाबा खाटू श्याम और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से मौसम भी अच्छा है।