फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जोहड़ी तालाब के पानी से छह मकानों को खतरा

जोहड़ी तालाब के पानी से छह मकानों को खतरा

Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जोहड़ी तालाब के पानी से छह मकानों को खतरा
जोहड़ी तालाब के पानी से छह मकानों को खतरा
विज्ञापन

कैराना। नगर के मोहल्ला आलकलां में स्थित जोहड़ी तालाब के पानी से आधा दर्जन मकानों की दीवारों में दरारें आने से उनके किसी भी समय गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़ितों ने घरों से अपना कीमती सामान बांधकर एकतरफ रख लिया है। वे लोग स्कूल में पड़कर अपनी रात काटने को मजबूर हैं।

एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के पानी से मोहल्ला आलकलां में स्थित जोहड़ी तालाब भी लबालब है, इस कारण तालाब किनारे नईम, फातमा, शमीम, डॉ. महमूद हसन, मुस्तकीम व महबूब के मकानों की नींवों में पानी पहुंच गया है। मकानों की नींवों में पानी पहुंचने से उनके घरों की दीवारों, फर्श तथा छतों में दीवारें आ गई है। उक्त लोगों का कहना है कि जोहड़ी के पानी के कारण उनकी मकानों की नींवों के कमजोर के होने से वह किसी भी वक्त गिर सकते हैं। इसीलिए लोगों ने अपने घरों में रखा कीमती सामान बांधकर घरों से बाहर निकाल कर रख दिया है और खुद भी घरों में अंदर जाने से परहेज कर रहे हैं। बेबसी के शिकार यह लोग मोहल्ले में ही स्थित एसएन पब्लिक इंटर कॉलेज में रात काट रहे हैं, जबकि कुछ छप्परों में बैठकर अपने मकानों को देखते रहते हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने एक जनप्रतिनिधि को भी मामले से अवगत कराया, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। वह लोग चिंतित है। उन्होंने एसड़ीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया है। उधर, एसड़ीएम सुरजीत सिंह का कहना है कि यदि ऐसा है कि तो मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी और पीड़ितों की पूर्ण सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed