{"_id":"5b5b66a94f1c1b0c718b68e9","slug":"21532716713-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव में पानी पहुंचने से मकान में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव में पानी पहुंचने से मकान में आई दरारें
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींव में पानी पहुंचने से मकान में आई दरारें
कैराना। मोहल्ला खैलकलां निवासी हाफिज यासीन ने एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि लगभग छह माह पूर्व एक मोबाइल कंपनी की ओर से उसके मकान की बराबर में एक गड्ढा खोदा गया था, इसको आज तक भी बंद नहीं किया गया। अब बरसात के कारण गड्ढे का आकार पानी भरने से बढ़ता जा रहा है, जिससे उसके मकान की नींव में पानी पहुंच गया है और मकान में दरारें आ गई है। ऐसे में मकान गिरने का भी अंदेशा है। पीड़ित ने गड्ढा बंद करवाकर मकान गिरने से बचाने की गुहार लगाई है।
जल निगम की लापरवाही से आई मकान में दरार
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी किसान अमित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई देने के लिए पूरे गांव में पाइप लाइन को बिछाया गया था। मानक के अनुरूप समान न लगाए जाने के कारण पूरी पाइप लाइन में लिकेज हो गया और इस कारण मकान में दरारें आ गई है। इसके कारण उसके मकान को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से अपनी समस्या के समाधान की मांग की है।