फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गर्मी और बिजली कटौती ने निकाला लोगों का दम

गर्मी और बिजली कटौती ने निकाला लोगों का दम

Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गर्मी और बिजली कटौती ने निकाला लोगों का दम
थानाभवन। कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाके में हो रही विद्युत कटौती ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि कस्बे में 10 से 11 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोग आए दिन विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की माने तो शहरी क्षेत्रों में 24 और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। अब कस्बे की बात करें तो यहां पिछले दस दिन से विद्युत निगम मात्र नौ से दस घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। यही नहीं, दस घंटे में भी लो-वोल्टेज ने गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कस्बे में तो फिर भी दस घंटे लाइट आ रही है, लेकिन कस्बे से लगे गांवों की स्थिति तो इससे भी खराब है। इसमें भी लोग दिन में तो जैसे-तैसे काम चला लेते हैं, लेकिन रात में होने वाली बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह बिजलीघर पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


लोगों का क्या है कहना
कई दिन तक तो ट्रांसफार्मर फूंक गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर आया तो फ्यूज उड़ गया। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। हालत ये है कि गर्मी में सांस लेना भी दुभर हो रखा है।--पंकज चावला स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कहा कि कस्बे में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन हालत ये है कि अब दस घंटे भी लाइट नहीं आ रही; हालत ये है कि बिजली चली जाने के बाद दुकान पर बैठना भी मुमकिन नहीं होता। - इकराम राव, स्थानीय निवासी
बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का दम निकाल दिया है। स्थिति ये है कि घर में बड़े से लेकर बच्चों तक हर कोई विभाग की लापरवाही के कारण गर्मी से परेशान हैं, लेकिन कोई अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं। - संजीव धनगर स्थानीय निवासी

वर्जन
रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन ऊपर से ही लाइट कम आ रही है। जिस कारण कस्बे में चार से पांच घंटे की आपूर्ति कम है। जैसे ही ऊपर से आपूर्ति सुचारू होगी, कस्बे में उसी हिसाब से आपूर्ति कर दी जाएगी। - मनोज तंवर, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed