{"_id":"5b142c434f1c1b9b6e8b603f","slug":"21528048707-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 75 गांवो की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन ठप, इन्वर्टर बैटरे हुए ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 75 गांवो की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन ठप, इन्वर्टर बैटरे हुए ठप
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले कमें 75 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
शामली। आंधी और बारिश के बाद पिछले तीन दिन से जिले के 75 गांवों की आपूर्ति अभी तक बहाल नही हो पाई है। बिजली नहीं आने के कारण गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। तीसरे दिन भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा।
शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी और बारिश के बाद जिले की 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत निगम ने शनिवार की शाम तक 125 गांवों की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। 75 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से शनिवार की रात ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारना पड़ा। रविवार की शाम को विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूूर ने बताया कि जिले के 84 सभी बिजलीघरों को चालू कर दिया गया है। 12 से लेकर 14 फीडर ऐसे हैं, जिनके 25 से लेकर 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इन बिजली फीडरों में करमू खेड़ी बिजली घर के पांच बिजली फीडर, चार फीडर ऊन बिजली घर व दो तीन फीडर कैराना बिजली घर व दो फीडर थानाभवन क्षेत्र के बिजलीघर शामिल हैं। इन बिजली फीडरों पर बिजली विभाग की टीम सामान की व्यवस्था करके फीडर चालू करने का काम कर रही है। सोमवार की सुबह तक खराब पड़े बिजली फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।