फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ज्यादा गन्ना आने से शहर में लगा जाम, दूसरे दिन भी नागरिक रहे हलकान

ज्यादा गन्ना आने से शहर में लगा जाम, दूसरे दिन भी नागरिक रहे हलकान

Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा गन्ना आने से  शहर में  लगा  जाम, दूसरे दिन भी नागरिक रहे  हलकान
ज्यादा गन्ना आने से शहर में लगा जाम
विज्ञापन

शामली। सरशादीलाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल में ज्यादा गन्ना आ जाने से बृहस्पतिवार को शहर में जाम की स्थिति बनी रहने से मुसाफिरों को चिलचिलाती धूप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल में प्रतिदिन पेराई क्षमता के अनुरूप कमी आई है। थानाभवन चीनी मिल एक करोड़ 42 लाख 23 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके चल रही है।
तीन दिन पूर्व सरशादीलाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल में शाफ्ट टूट जाने से 8 घंटे से लेकर 10 घंटे तक बंद रही। रुक- रुक चीनी मिल चलती रही। बुधवार को जहां शामली चीनी मिल में ज्यादा गन्ना आने से जाम की स्थिति बनी। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर के मिल रोड से लेकर अग्रसेन चौक, अस्पताल रोड, हनुुमान रोड से लेकर वर्मा मार्केट तक गन्ने से भरी बोगियां, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक आदि वाहनों आने से जाम लगा रहा। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चीनी मिल में तकनीकी खराबी आ जाने से बंद रहने से पेराई प्रभावित रही है। गन्ना इंडेंट जारी होने के बाद पेराई क्षमता से ज्यादा गन्ना आने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही है। बुधवार की रात चीनी मिल एक से लेकर दो घंटे रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ जाने से जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

थानाभवन मिल के 72 खरीद केंद्र बंद
शामली। बजाज समूह की थानाभवन मिल के 72 खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। गेट समेत पांच खरीद केंद्रों पर 90 हजार क्विंटल गन्ना पेराई के सापेक्ष 72 से लेकर 73 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन आ रहा है। मिल अधिकारियों के मुताबिक दो से लेकर तीन दिन बाद कभी भी चीनी मिल बंद हो सकती है। थानाभवन मिल में गन्ने का आवक घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तक एक करोड़ 42 लाख 23 हजार क्विंटल गन्ने की हुई पेराई कर चीनी मिल चल रही है। गन्ना पेराई क्षमता 90 हजार क्विंटल है। पेराई क्षमता के अनुरूप मिल को गन्ना नहीं मिल रहा है। 90 हजार क्विंटल पेराई क्षमता के सापेक्ष 72-73 हजार क्विंटल प्रतिदिन मिल रहा है। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार ने बताया कि दस मई सुबह दस बजे तक थानाभवन मिल ने एक करोड़ 42 लाख 33 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके 15 लाख 50 हजार क्विंटल चीनी बना चुकी है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल 1 करोड़ 11 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 14 अप्रैल 2017 में बंद हो गई थी। मिल ने 420 करोड़ 9 लाख 11 हजार रुपये के कुल गन्ना खरीद में से 223 करोड़ 13 लाख रुपये का गन्ना रुपये का 55 प्रतिशत भुगतान किया है। चीनी मिल पर 196 करोड़ 96 लाख रुपये गन्ने का अवशेष है। गत वर्ष पेराई सत्र समाप्त होने पर थानाभवन मिल ने 40 प्रतिशत गन्ने की भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed