{"_id":"5af09a934f1c1b84098b8ca8","slug":"21525717651-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 दिनों में खरीदा गया जिले में 53 हजार 341 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 दिनों में खरीदा गया जिले में 53 हजार 341 क्विंटल गेहूं
Updated Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के 26 खरीद केंद्रों में पिछले 37 दिनों में 53 हजार 341 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। गेहूं खरीद में शामली मंडल में दूसरे स्थान पर है। प्रतिदिन जिले में तीन हजार से लेकर पांच हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का औसत आ रहा है। अधिकारियों का कहना हैं कि चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने की उम्मीद हैं।
जिले में एक अप्रैल से 26 खरीद केंद्र खोलकर जिला प्रशासन ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी। इस बार बाजार में गेहूं का मूल्य कम व सरकारी मूल्य अधिक होने से खरीद केंद्रों पर आवक बढ़नी शुरू हो गई। पिछले 37 दिनों में जिले के 26 खरीद केंद्रों पर 53 हजार 341 क्विंटल गेहूं खरीदा गया हैं। जिसमें खाद्य विपणन विभाग ने 13550 क्विंटल, पीसीएफ ने 31 हजार 630 क्विंटल, पीसीयू ने 4790 क्विंटल, एफसीआई ने 3170.50 क्विंटल गेहूं की खरीद शामिल है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले का गेहूं खरीद का लक्ष्य 11 हजार 700 के सापेक्ष 45 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है। उनके मुताबिक जिले के 272 किसानों को 930 लाख रुपये का नकद भुगतान कर दिया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ रही है। पिछले साल बाजार में गेहूं का मूल्य ज्यादा व खरीद केंद्रों पर कम मूल्य होने के बाद जिले में 86 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया था।
इस बार बाजार में गेहूं का मूल्य कम और खरीद केंद्रों पर ज्यादा भाव होने के बाद खरीद केंद्रों पर गेहूं मूल्य 1745 रुपये मिलने से गेहूं की आवक में बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन जिले के 26 खरीद केंद्रों पर तीन हजार क्विंटल से लेकर पांच हजार क्विंटल गेहूं की आवक आ रही है। सहारनपुर के मंडल के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल गेहूं की आवक में बढ़ोत्तरी हो रही है। मंडल में सात मई तक 36 हजार 253 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। इस बार सात मई तक 42 हजार 245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इस साल गन्ना मिल चलने से किसान गन्ना मिलों को आपूर्ति में लगा हुआ है। चीनी मिल बंद होने के बाद किसान गेहूं कटाई व थ्रेसिंग के बाद खरीद केंद्र पर लेकर आएगा। मिले बंद होने के बाद गेहूं खरीद में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
मंडी में 289 मीट्रिक टन मंडी की आवक घटी
क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि इस साल मंडल की मंडी की आवक में 289 मीट्रिक टन में कमी आई है। मंडी पोर्टल के अनुसार सहारनपुर मंडी में गत वर्ष 1911 मीट्रिक टन गेहूं की आवक थी। इस साल 1664 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। पिछले साल की अपेक्षा 289 मीट्रिक टन गेहूं की आवक घटी हैं।