फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ‘छात्र है देश की धरोहर, इनका भविष्य संवारना हमारा कर्तव्य

‘छात्र है देश की धरोहर, इनका भविष्य संवारना हमारा कर्तव्य

Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
‘छात्र है देश की धरोहर, इनका भविष्य संवारना हमारा कर्तव्य
कैराना। मदरसा नासिरूल उलूम अशरफिया में वार्षिक परीक्षा संपन्न हुई। उलमा के प्रतिनिधिमंडल ने 260 छात्र-छात्राओं की हिफ्ज कुरान, नाजरा, दीनियात एवं हिंदी-अंग्रेजी की परीक्षा कराई। शामली से आए जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना अय्यूब आदि उलमा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों की परीक्षा ली। मौलाना अय्यूब ने कहा कि छात्र देश की अनमोल धरोहर है। जिनकी शिक्षा एवं देखभाल की हमारा दायित्व है तथा उनका भविष्य संवारना हमारा नैतिक फर्ज है। मदरसा प्रबंधक कारी इस्राइल ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि समाज में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें। इसके लिए मदरसे में दीनी तालीम के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी की भी शिक्षा का प्रबंध है। इनकी दुआ पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मौलाना वासिल, मौलाना इलियास, मौलाना इस्लाम, कारी मतलूब, हाफिज वासिफ, मदरसा संचालक मुफ्ती नासिर, कारी बिलाल, मौलाना महताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed