{"_id":"5ad8d8f24f1c1b57098b57a4","slug":"21524160754-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में डीजे बजाया, तो नहीं पढ़ाया जाएगा निकाह- मौलाना अय्यूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में डीजे बजाया, तो नहीं पढ़ाया जाएगा निकाह- मौलाना अय्यूब
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शादी समारोह में बज रहे डीजे और ढोल की सूचना पर पहुंचे जमियत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने डीजे तथा ढोल नगाड़ों को बंद करा दिया। उन्होंने शादी या अन्य प्रोग्रामों में खुराफात करने वाले लोगों के कार्यक्रमों में हिस्सा न लेने और निकाह न पढ़ाए जाने की चेतावनी दी है।
बुधवार रात शादी समारोह में डीजे बजाए जाने की सूचना पर पहुंचे जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन, जमीयत के जनरल सेक्रेट्री मौलाना अय्यूब ने डीजे बजा रहे युवकों से बातचीत कर उसे बंद करा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शामली में सभी मुस्लिम खुदा तथा उसके रसूल द्वारा बताए गए रास्तों पर चल रहे हैं। मगर इस मोहल्ले में आए दिन खुराफात करने की शिकायत आती है। शादी समारोह में बेफिजूल की खर्ची से बचा जाए। गरीबों की ओर देखे। फिजूल खर्ची के अलावा गरीब की मदद करें। खुदा के रसूल ने ऐसे गुनाहों से बचने के लिए कहा है। हम सभी को अपनी गलतियों का अहसास होना जरूरी है। इस दौरान मौलाना अय्यूब ने कहा कि अगर कोई भी शादी या अन्य किसी प्रोग्राम में खुराफात करते हैं तो वह उनके प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे। शादी में डीजे, बैंड तथा ढोल नगाडे़ बचाने वालों का निकाह भी नहीं पढ़ाया जाएगा। इस दौरान खुराफात करने वाले लोगों द्वारा माफी मांगने के बाद डीजे तथा ढोल को हटा दिया गया।