{"_id":"5a7615814f1c1bf07b8b54ab","slug":"21517688193-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, स्वच्छता और साक्षरता को किया जागरुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, स्वच्छता और साक्षरता को किया जागरुकता
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। जिसमें स्वयंसेवकों ने शहर में घूमकर लोगों को बेटी बचाओ और स्वच्छता व साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद सभी ने साक्षरता अभियान पर चर्चा की।
झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में आरके पीजी कॉलेज का एनएसएस शिविर चल रहा है। शिविर के छठे दिन का शुभारंभ इंडियन ग्रुप ने प्रार्थना प्रस्तुत कर किया। शिविर के प्रथम सत्र स्वयंसेवकों ने शहर मेें रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली का शुुुुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली प्राकृतिक चिकित्सालय से शुरू होकर बनखंड़ी रोड, नौ कुआं, घेर बुखारी से होते हुए करनाल रोड से वापस चिकित्सालय पर जाकर समाप्त हुई। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वच्छता और साक्षरता सर्वे पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. मनोज कुमार ने सभी का ज्ञानवर्धन किया। संचालन डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस दौरान सुनील, लोकेंद्र, ओम गुप्ता, अनवर अहमद, धीरज सैनी आदि मौजूद रहे।