फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी सदस्य, सभापति- उपसभापति केचुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू

सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी सदस्य, सभापति- उपसभापति केचुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू

Thu, 18 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी सदस्य, सभापति- उपसभापति केचुनाव की प्रक्रिया  हुई शुरू
शामली।
विज्ञापन

जिले में सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी के सदस्यों का 29 जनवरी को सभापति और उपसभापति के लिए 30 जनवरी को मतदान संपन्न होगा। जिला प्रशासन की ओर से समिति के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, मतदान अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

जिले में 28 किसान साधन सेवा सहकारी समिति हैं। इनमें सात सहकारी संघ अन्य 34 समितियां शामिल है। शासन ने आखिर जिले में सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी के सदस्यों व सभापति , उपसभापति के निर्वाचन की चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सहकारी समिति निर्वाचन के प्रबंध कमेटी के सदस्य पदों के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 15 जनवरी को हो चुका है। बुधवार को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मतदाता सूची का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन शुक्रवार 19 जनवरी को किया जाएगा। 20 जनवरी से सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी के सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल होने की प्रक्रिया होगी। शनिवार को सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक समिति कार्यालयों पर होगी। नामांकन पत्रो की जांच 22 जनवरी को सुबह दस बजे से लेकर एक बजे तक समिति कार्यालय पर होगी। वैध नामांकन पत्रो की प्रदर्शन इसी दिन एक बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगी। 23 जनवरी को नामांकन पत्रों को वापसी सुबह दस बजे से लेकर एक बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो 29 जनवरी को सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभापति- उपसभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 30 जनवरी को समिति कार्यालय पर सुबह 8.30 बजे से लेकर 9 बजे तक, अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। अनंतिम मतदाता सूची पर 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से लेकर 9.30 बजे आपत्ति दाखिल की जाएगी। मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.30 तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन सुबह 11बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। इसी दिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की समीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 12.30 तक, वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन दोपहर 12.30 से लेकर 1.30 बजे तक व प्रत्याशियों की नाम वापसी का समय 1.30 बजे से लेकर 2 बजे तक प्रत्याशियो को चुनाव चिह्न आवंटन होगा। दोपहर दो बजे से लेकर 2.30 बजे तक होगा। 30 जनवरी को सभापति और उपसभापति का मतदान दोपहर तीन बजे के बाद से लेकर शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी समितियों में निर्वाचन के लिए अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, मतदान अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों व सभापति, उपसभापति चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होगा। एसपी शामली से पुलिस बल मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed