{"_id":"5a2ed8a64f1c1bb34a8b5997","slug":"21513019558-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलकर ट्रेन से गिरने पर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलकर ट्रेन से गिरने पर युवक घायल
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण थानाभवन रेलवे स्टेशन पर युवक गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हींड के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें भी गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी नीटू पुत्र जगदीश सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी कार्य से दिल्ली जाने के लिए थानाभवन रेलवे स्टेशन पहुंचा। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण नीटू गिर गया। इस कारण नीटू के सिर और पैर में गंभीर चोट आई। लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायल नीटू को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद नीटू को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, कस्बा थानाभवन के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी शौकीन और मुनव्वर सोमवार शाम को शामली से एआरटीओ दफ्तर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर बाइक से थानाभवन लौट रहे थे। जब वह हिंड भट्ठे के पास पहुंचे, तो थानाभवन की तरफ आती कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक बिलाल पुत्र इरफान निवासी कैराना को पकड़ लिया। घायल हुए शौकीन और मुनव्वर को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया गया। गंभीर हालत के चलते घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि हादसों के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।