फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भारतीय किसान संगठन ने शुगर मिल पर किया हंगामा प्रदर्शन

भारतीय किसान संगठन ने शुगर मिल पर किया हंगामा प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान संगठन ने शुगर मिल पर किया हंगामा प्रदर्शन
थानाभवन।
विज्ञापन

अपेक्षित गन्ना इंडेंट जारी नहीं करने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने थानाभवन शुगर मिल में पहुंचकर प्रदर्शन किया और कई घंटे तक धरना देकर बैठे रहे।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अफसर अली और जिला उपाध्यक्ष राजू राणा के नेतृत्व में किसानों ने बजाज शुगर मिल के गन्ना परिसर में कम गन्ना इंडेंट जारी करने को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने मिल अधिकारियों को भी अपने बीच बैठा लिया। बातचीत के दौरान गहमागहमी होने लगी, जिसके चलते हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर सीओ थानाभवन वीरपाल सिंह और थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ शुगर मिल पहुंच गए। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अफसर अली ने बताया कि शुगर मिल किसानों के गन्ने का कम इंडेंट जारी कर रहा है, जिस कारण फसल की कटाई नहीं हो रही है तथा गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है। उनकी मांग है कि 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब से गन्ना इंडेंट जारी कराया जाए। शाम पांच बजे पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में शुगर मिल अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना इंडेंट जारी कराया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान शुगर मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना विभाग से जितेंद्र राणा, हितेंद्र सिंह सीनियर डीजीएम केन, थानाभवन सीओ वीरपाल सिंह,थाना प्रभारी, भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अफसर अली, जिला उपाध्यक्ष राजू राणा, अक्षय राणा, पुष्पेंद्र, यशवीर, सुभाष, संजय, अमित, राजकुमार, साहब सिंह और राजपाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व में मौखिक आश्वासन देकर टाल दिया था
कम गन्ना इंडेंट जारी करने के कारण एक सप्ताह पूर्व भी भारतीय किसान संगठन ने थानाभवन शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन किया था। तब शुगर मिल अधिकारियों ने इंडेंट बढ़ाने का मौखिक आश्वासन देकर धरना समाप्त करा लिया था, लेकिन इंडेंट बढ़ाया नहीं था। इस वजह से शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ किसानों में रोष पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed