{"_id":"5a01fc4b4f1c1bf2538bb5b1","slug":"21510079563-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने छह सभासद प्रत्याशियों से सिंबल लिये वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने छह सभासद प्रत्याशियों से सिंबल लिये वापस
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कांधला नगर पालिका के छह वार्डों पर घोषित सभासद पद के सपा प्रत्याशियों से पार्टी ने सिंबल वापस ले लिया। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को कांधला के छह वार्डों के सपा सभासद प्रत्याशियों से सिंबल वापस लेने का पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप दिया। इसके बाद उक्त प्रत्याशियों को निर्दलीय प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग ऑफिसर जवाहर सिंह ने बताया कि कांधला के वार्ड संख्या छह से नसीम, वार्ड संख्या आठ से नवाब, 15 से गुलजार, 17 से जौहरा नाज, 20 से सायरा व वार्ड संख्या 23 से रानी ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामाकंन पत्र जमा कराए थे। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा जारी किए गए पत्र में उक्त सभी छह प्रत्याशियों से सपा का सिंबल वापस ले लिया गया। सभी छह प्रत्याशियों को निर्दलीय प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।