{"_id":"59b43ae34f1c1bfd7f8b58d9","slug":"21504983779-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
विद्युत निगम की टीम ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बे के कई मोहल्लों में पुलिस बल को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम के लोगों ने नौ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया।
कस्बे के मोहल्ला गुजरान व खैल में जेई रविशंकर ने अपनी टीम के साथ उच्च अधिकारियों के साथ पर चेकिंग अभियान चलाया। जेई के अनुसार कस्बे के कई मोहल्ले में बिजली चोरी की लगातार शिकायत आ रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गुजरान व खेल में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला खैल में दो उपभोक्ता तथा मोहल्ला गुजरान में कई लोग मीटर से पूर्व कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए। सभी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान टीम के साथ नौशाद, भूरा, पवन, गुलजार, आदि लोग मौजूद रहे।