{"_id":"59989fb44f1c1b4d158b48ef","slug":"21503174580-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में महिला ने पुल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में महिला ने पुल से लगाई छलांग
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
यमुना में एक महिला ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। गोताखोर ने उसको सकुशल बचा लिया। बाद में सूचना पर पहुंचे उसके पति को महिला को सौंप दिया गया।
शुक्रवार शाम 7.30 बजे गांव काकौर निवासी धारा की पत्नी बरखा बंगाली पुल पर टहलने लगी। बताया जाता है कि उस दौरान पुलिसकर्मियों को लगा कि महिला पुल पार कर हरियाणा की ओर जा रही है, लेकिन महिला यमुना पुल के बीच पहुंची तथा रेलिंग पर चढ़कर उसने यमुना में छलांग लगा दी। वहां तैनात गोताखोर राधेश्याम ने भी यमुना में छलांग लगा दी। राधेश्याम ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
-------------
अनाज से लदी महेंद्रा पिकप पकड़ी
कैराना बृहस्पतिवार रात एक बजे सूचना पर पुलिस ने तीतरवाड़ा रोड से एक पिकअप को पकड़ा था, जबकि गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया था। गाड़ी के अंदर 18 प्लास्टिक के बोरों में अनाज भरा हुआ था। जिसके बारे में अंदेशा था कि उक्त अनाज राशन का है। वहीं बाद में कोतवाली पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक को कोतवाली बुला कर मामले की जांच करने को कहा था।