फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा में बढ रही लोगों की आस्था -- हुकुम सिंह

भाजपा में बढ रही लोगों की आस्था -- हुकुम सिंह

Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में बढ रही लोगों की आस्था -- हुकुम सिंह
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों में आस्था और विश्वास बढ़ रहा है। यही वजह है कि सपा को छोड़कर लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
रविवार को गांव मंसूरा में आयोजित समारोह में रकमदीन और नवाब चौधरी ने भाजपा में अपनी आस्था जताई। रकमदीन ने कहा कि अब तक पूरा गांव समाजवादी पार्टी के साथ रहा, लेकिन क्षेत्रीय सपा विधायक निजी स्वार्थ के चलते ग्रामीणों का शोषण कराने पर तुले हैं, जिसके चलते सभी ने भाजपा को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि लंबा संघर्ष करके पार्टी को खड़ी करने वाले मुलायम सिंह को ही उसके पुत्र ने अपने स्वार्थ के कारण पार्टी से बाहर कर दिया। ऐसी पार्टी में अब कौन रहना चाहेगा। जो लोग भाजपा में आना चाह रहे हैं उनका स्वागत है। सांसद के अलावा उनकी पुत्री मृगांका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, ब्रहमपाल बंसल, डॉक्टर गजराज, जितेंद्र चौहान, शिवकुमार प्रधान, अनिल कुमार, जब्बार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ जुटाने के लिए बुलाई गई महिला डांसर
झिंझाना। गांव मंसूरा में आयोजकों ने भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसरों को बुलाया था। सांसद के पहुंचने से पहले तक मंच पर ही महिला डांसरों ने खूब ठुमके लगाए। वहीं, सांसद के पहुंचने के बाद डांस बंद कर दिया गया। हालांकि इससे पूर्व मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उनके सामने नर्तकी ने भौंडे डांस किया। पत्रकारों ने जब सांसद हुकुम सिंह से मंच पर महिला डांसरों को बुलाने के संबंध में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि मैंने तो किसी को डांस करते नहीं देखा। उनके आने से पूर्व यहां क्या हुआ उन्हें जानकारी नहीं है। गोरखपुर में बच्चों की मौत के बारे में उन्होंने कहा कि जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed